फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में IS की फंडिंग करने वाला आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईसीबीटी आनंद विहार से कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया जा रहे आतंकी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात पुलिस ने इसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह दिल्ली से मुंबई जाने की फिराक में था और मुंबई से हवाई मार्ग से सीरिया जाने वाला था।

दिल्ली पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है क्योंकि यह भारत में आईएसआईएस के लिए काम करने वालों को फंडिंग कराने का काम करता था।

पुलिस को मोहसिन इब्राहिम सैय्यद के पास से 85 हजार रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। इसे रिमांड पर लेने के लिए पुलिस आज इसे किसी भी वक्त पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर सकती है। ं
Trending Videos
विज्ञापन

भारत में कर रहाता था फंडिंग

सैय्यद बेहद खतरनाक आतंकी माना जा रहा है क्योंकि भारत में आईएसआई के लिए गुर्गे तैयार करने और ऐसे लोगों को फंडिंग करने का काम भी ये खुद ही करता था।

हाल ही में मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किए गए इखलाख को भी इसी ने मदद मुहैया कराई थी। पुलिस के मुताबिक इखलाख को 50 हजार देने वाला शख्स भी सैय्यद ही था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें