फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आईएस एजेंट महिला कर सकती है हमला, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

Tue, 12 Apr 2016 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है कि यहां आईएसआईएस एक महिला की मदद से हमला कर सकता है। यह आतंकी हमला कनाडा की एक NRI महिला अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन


इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में ये महिला आईएसआईएस की एजेंट बताई जा रही है। अंग्रेजी अखबार डेली मेल के मुताबिक इस महिला को दिल्ली में मौजूद उसके साथी मदद कर सकते हैं।

35 वर्षीय ये कनाडा की एनआरआई ‌महिला कभी भी भारत आ सकती है और इसके आने के बाद दिल्ली में तबाही मच सकती है। इसी वजह से खूफिया एजेंसियों ने इस महिला के संभावित भारत आगमन को लेकर जांच एजेंसियों, सुरक्षा एजेंसियों और हवाई अड्डों की सिक्योरिटी स्टाफ में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के पास है महिला की पासपोर्ट डिटेल

आईएस - फोटो : Reuters
बता दें कि खुफिया एजेंसियों के पास इस महिला का नाम और पासपोर्ट डिटेल मौजूद है। उनके अनुसार इसका पासपोर्ट दिसंबर 2016 में एक्सपायर हो जाएगा।

डेली मेल के मुताबिक यह ‌महिला दूसरे आईएसआईएस मेंबर्स की मदद से किसी हमले को अंजाम दे सकती है। मालूम हो कि देशभर में अब तक 40 लोगों को आईएसआईएस से जुड़े होने शक में गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं भारतीयों की आईएसआईएस में शामिल होने की बात की जाए तो अब तक 24 भारतीय इस लिस्ट में शा‌मिल हो चुके हैं और इनमें 6 की तो मौत भी हो चुकी है। 2 भारतीय वापस भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

आईएस को लेकर भारत की अलग है नीत‌ि

- फोटो : Reuters
भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों में आईएसआईएस का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है।

हाल ही में एक बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी इस चिंता को जता चुके हैं। गौरतलब है कि साल के शुरूआत में एनआईए ने आईएसआईएस से प्रेरित जनूद-उल-खलीफा-ए-हिंद नाम के इंडियन मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और देशभर में छापेमारी की थी।

जहां दुनिया के ज्यादातर देश आईएसआईएस में युवाओं के जाने की समस्या को लेकर चिंतित हैं वहीं भारत इस मामले में अलग तरह से काम कर रहा है। इसके तहत आईएसआईएस के असर में आने वाले कई लोगों की काउंसलिंग की जाती है। कुछ यूथ को काउंसलिंग सेशन्स में भेजा गया। सिर्फ हार्ड लाइनर को ही अरेस्ट किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें