फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल से मिलकर इरफान खान ने पूछे तीखे सवाल

Tue, 19 Jul 2016 07:33 PM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल से मिले इरफान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता इरफान खान आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले। इरफान खान ने ट्वीट कर केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था। इरफान के इस ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे मिलने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


इसके बाद अपने दौरे पर दिल्ली आए इरफान खान ने तय समय पर सीएम केजरीवाल से मुलाकात की। अपनी जिंदादिल एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता ने मुख्यमंत्री से देश की राजनीतिक प्रणाली और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से संबंधित कई सवाल पूछे।

गौरतलब है कि हाल ही में इरफान खान ने अपने बिहार दौरे के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी और उनका साक्षात्कार लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

जल्दी ही पीएम मोदी और राहुल गांधी से होगी मुलाकात

इरफान खान - फोटो : ANI
इरफान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मदारी के प्रमोशन में जुटे हैं। हालांकि अभी तक इरफान खान की इन मुलाकातों के पीछे कोई खास वजह सामने नहीं आई है।  लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सभी मुलाकातें इरफान खान की फिल्म 'मदारी' के प्रोमोशन के लिए हैं।

केजरीवाल के साथ 30 मिनट की मुलाकात के दौरान इरफान ने राज व्यवस्था, राजनीति और अन्य कई मुद्दों पर सवाल पूछे। बता दें कि अभिनेता इरफान खान ने  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात के लिए समय मांगा था। इस पर राहुल गांधी के ट्विटर के जरिए अभिनेता को जवाब दिया था कि  उन्‍हें मिलकर खुशी होगी। 

जबकि मोदी के ट्विटर 'पीएमओ इंडिया' से उन्हें प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखने को कहा गया था। इरफान खान ने भी केजरीवाल से मुलाकात के बाद बताया कि अब जल्द ही वे पीएम मोदी और राहुल गांधी से भी मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें