फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू ने डीपीएसआरयू के साथ किया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्मास्यूटिकल और बायो-फार्मा क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व प्रशिक्षण पर जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने दिल्ली फॉर्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया। एमओयू पर आईपीयू के रजिस्ट्रार डॉ. कमल पाठक और डीपीएसआरयू के रजिस्ट्रार डॉ. रामचंदर खत्री ने हस्ताक्षर किए। करार का उद्देश्य फॉर्मास्यूटिकल साइंसेज, बायो-फॉर्मास्यूटिकल्स, नई दवाओं और वैक्सीन विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।
सहयोग के तहत दोनों संस्थान वैज्ञानिक और तकनीकी समीक्षा में संयुक्त रूप से भाग लेंगे और अनुसंधान एवं विकास से जुड़े परामर्श उपलब्ध कराएंगे। साथ ही फंडिंग अवसरों की पहचान और आवश्यक दस्तावेज तैयार करने में भी साथ काम करेंगे।
विज्ञापन

एमओयू में उन्नत तकनीकों और पद्धतियों पर आधारित संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, इंटर्नशिप और संकाय व छात्रों के लिए आदान-प्रदान शामिल है। इसके अलावा वैक्सीन और संबंधित क्षेत्रों पर कार्यशालाएं, सेमिनार और सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा, डीपीएसआरयू के कुलपति प्रो. रविचंदिरन, निदेशक और दोनों विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें