फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आईपीएस अधिकारी विक्रमजीत सिंह बने एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख, दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले

Tue, 15 Jul 2025 04:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गृह विभाग के उप सचिव संजीव कुंडू की तरफ से जारी आदेश के तहत उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत सिंह को ब्यूरो का प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी विक्रमजीत सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो का प्रमुख बनाया गया है। गृह विभाग के उप सचिव संजीव कुंडू की तरफ से जारी आदेश के तहत उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत सिंह को ब्यूरो का प्रमुख बनाया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा उपराज्यपाल की अनुशंसा पर बने दिल्ली पुलिस स्थापना बोर्ड में दिल्ली पुलिस में तैनात आईपीएस/दानिप्स अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। आदेश के तहत राजेश खुराना को विशेष पुलिस आयुक्त (एमडी)/दिल्ली पुलिस आवास निगम लिमिटेड में, नीरज ठाकुर विशेष पुलिस आयुक्त, प्रोविजनिंग एवं वित्त प्रभाग (विशेष पुलिस आयुक्त/विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार) में, गरिमा भटनागर को विशेष पुलिस आयुक्त/ईओडब्ल्यू में, धीरज कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त/सशस्त्र पुलिस में में नियुक्त किया गया है।

वहीं, एमएन तिवारी को संयुक्त पुलिस आयुक्त/सुरक्षा में मधुर वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त/सेंट्रल रेंज, एवी देशपांडे को संयुक्त पुलिस आयुक्त/संचालन (पीसीआर एवं संचार) (लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार), नूपुर प्रसाद संयुक्त पुलिस आयुक्त/आर्थिक अपराध शाखा में, जगदेव सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पूर्वी जिला (सीडीसी) में, सुनील को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/उत्तर-पश्चिम जिला (सीडीसी) में और अभिषेक गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/सुरक्षा (सीडीसी) में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें