फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिरोजशाह कोटला में होगा IPL का रोमांच, इन रास्तों पर आने से बचे

Wed, 25 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम
विज्ञापन
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में बुधवार 25 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स के बीच आईपीएल टी-20 का क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच बुधवार रात 7.00 बजे से शुरू होकर रात 11.30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन, वाहनों की पार्किंग, पैदल यात्रियों के आवागमन और दर्शकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद अग्रवाल के अनुसार स्टेडियम के पास बहुत ही सीमित पार्किंग हैं।

इसमें सिर्फ लेवल लगे हुए वाहन पार्क होंगे। आम वाहनों के लिए पार्किंग नहीं होगी। मैच वाले दिन बहादुरशाहर जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरु मार्ग और रिंग रोड पर राजघाट से लेकर आईपी फ्लाईओवर तक दोनों कैरिज्वे पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों की विंडस्क्रीन पर स्टीकार लगाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से मिलेगी पार्क एंड राइड की सुविधा

फिरोजशाह कोटला
पार्क एंड राइड की सुविधा माता सुंदरी पार्किंग और शांतिवन पार्किंग से मिलेगी। लेवल लगे वाहन चालक रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और बहादुरशाह जफर मार्ग से जाकर दिल्ली गेट से यू-टर्न ले सकते हैं। पी1, पी1ए, लेवल वाले वाहन बहादुरशाह जफर मार्ग होकर जा सकते हैं। इसके अलावा डीडीसीए भी प्रगति मैदान, आईपी एक्सटेंशन और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से विशेष बसें चलाएंगी।

इन गेटों से स्टेडियम में जा सकते हैं 
गेट नंबर 1 से लेकर सात तक स्टेडियम केसर्दन साइड में स्थित हैं। इन गेटों केलिए बहादुरशाह जफर मार्ग से जाया जा सकता है। गेट नंबर आठ से लेकर 15 ईस्टर्न साइड में स्थित हैं। इन गेटों के लिए जेएलएन मार्ग और अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल से जा सकते हैं। गेट नंबर 16 से 18 स्टेडियम केवेस्टर्न साइड में हैं और बहादुर शाह जफर मार्ग और पेट्रोल पंप की तरफ से जा सकते हैं। 

इन मार्गो पर ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा
क्रिकेट मैच को देखते हुए डायवर्जन किया जाएगा। मैच शुरू होने केसमय करीब आधा घंटा ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान विष्णु दिगंबर मार्ग से बहादुरशाह जफर मार्ग, राजघाट से लेकर जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरजफर मार्ग, गुरू नानक चौक से आसफ अली मार्ग तक वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि बुधवार रात करीब सात बजे से लेकर रात साढ़े ग्यारह बजे तक इन मार्गों की तरफ आने से बचें। ये मार्ग हैं- राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग पर कमला मार्केट गोल चक्कर से दिल्ली गेट, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट।  

ये सामान न लाएं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मैच देखने वाले दर्शन अपने साथ लैपटॉप, कैमरा, वीडियो कैमरा, रेडियो, डिजिटल डायरी, रिमोट कंट्रोल कार, सिगरेट लाइटर, मैच बॉक्स, चाकू व हथियार आदि सामान न लेकर आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें