फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL : अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली और मुंबई की भिड़ंत, रूट देखकर निकलें; यहां देखें यातायात में बदलाव

Sun, 13 Apr 2025 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मैच शाम 7 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगा। जनता की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेडियम के अंदर व आसपास कुछ यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली की टीम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली गेट स्थित अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला मैदान) में रविवार को आईपीएल के तहत दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगा। जनता की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेडियम के अंदर व आसपास कुछ यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने लोगों से आग्रह किया है कि शाम 5:30 बजे से रात 12 बजे तक जेएलएन मार्ग-राजघाट से दिल्ली गेट तक कमला मार्केट गोलचक्कर तक (दोनों कैरिजवे), आसफ अली रोड-तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक, बहादुरशाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक तक (दोनों कैरिजवे) से बचें। ब्यूरो

कहां- क्या रहेगी व व्यवस्था
यातायात परिवर्तन/प्रतिबंध : बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर परिवर्तन।
यहां भारी वाहनों और बसों की अनुमति नहीं होगी : दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक।

स्टेडियम में कैसे प्रवेश करें
गेट नंबर 1 से 8- स्टेडियम के दक्षिणी ओर स्थित, बहादुरशाह जफर मार्ग से प्रवेश करें।
गेट नंबर 10 से 15- स्टेडियम के पूर्वी ओर स्थित, अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के बगल में जेएलएन मार्ग से प्रवेश करें।
गेट नंबर 16 से 18- स्टेडियम के पश्चिमी ओर स्थित, पेट्रोल पंप के पास बहादुरशाह जफर मार्ग से प्रवेश करें।
SRH vs PBKS: शतकवीर अभिषेक शर्मा ने खास अंदाज में मनाया जश्न, सनराइजर्स के प्रशंसकों को दिया स्पेशल संदेश
विज्ञापन

मुफ्त पार्किंग और पार्क एंड राइड सुविधा
माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड, शटल सेवा इन पार्किंग स्थलों से स्टेडियम तक संचालित होगी।

लेबल वाले वाहनों के लिए पार्किंग
लेबल वाले वाहनों को ही स्टेडियम के पास पार्किंग की अनुमति मिलेगी। विंडस्क्रीन पर पार्किंग लेबल का प्रदर्शन अनिवार्य है, जिसमें वाहन नंबर और ड्राइवर/मालिक का मोबाइल नंबर होना चाहिए। बिना वैध लेबल वाले वाहनों को स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में अनुमति नहीं दी जाएगी।

चिह्नित वाहन पार्किंग स्थल
पी-1- जेपी पार्क में चार पहिया वाहन (गेट नंबर 3 के सामने)
पी-2- विक्रम नगर पार्किंग में चार पहिया वाहन (शहीदी पार्क के पास)
पी-3- जेजेबी/प्रयास कार्यालय के पास दोपहिया वाहन
पी-4- जीएलएनएस स्कूल में चार पहिया वाहन, जेजेबी/प्रयास कार्यालय के पास

सामान्य वाहन पार्किंग
बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और राजघाट से आईपी फ्लाईओवर (दोनों कैरिजवे) तक मैच के दिन किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इन क्षेत्रों में पार्क किए गए वाहनों को उठाकर ले जाया जाएगा और कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन


शटल बस सेवा
मैच शुरू होने से दो घंटे पहले शटल बस सेवा शुरू होगी जो मैच खत्म होने के बाद एक घंटे तक जारी रहेगी। ऐप-आधारित टैक्सियों का उपयोग करने वाले दर्शकों को पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ के लिए आईपी फ्लाईओवर और राजघाट क्रॉसिंग के बीच रिंग रोड पर सर्विस लेन का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें