फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईफोन लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 66 फोन बरामद, 40 हजार में बेच देते थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ आईफोन मोबाइल लूट गिरोह का भंडाफोड़, रिसीवर समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपियों के कब्जे से 66 फोन बरामद किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले की सरायकालेखां पुलिस चौकी ने सिर्फ आईफोन लूटने वाले और चोरी के फोन ठिकाने लगाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों समीर (23), सुहैल (23) और जहीर उर्फ सलमान (36) को गिरफ्तार किया है। गिरोह आईफोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ही निशाना बनाता था और चोरी किए गए फोन को रिसीवर नेटवर्क के जरिए ग्रे मार्केट में बेच देता था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा.हेमंत तिवारी ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में आईपी पार्क के निकट 18 अप्रैल को हुई झपटमारी की घटना की जांच शुरू की गई। घटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसका आईफोन 17 प्रो छीन लिया था। सनलाइट कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की जांच के लिए एक सराय कालेखां चाैकी प्रभारी धनंजय दुबे व एसआई दीपक की विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, स्थानीय स्तर पर सूचनाएं जुटाईं। इसके बाद तकनीकी निगरानी के आधार पर समीर और सुहैल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त डाॅ. तिवारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी किया गया फोन आगे बेचने के लिए एक रिसीवर को सौंप दिया गया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके से जहीर उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसके घर पर छापेमारी की गई, जहां से 64 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें 50 आईफोन और 14 एंड्रॉयड फोन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि शिकायतकर्ता का आईफोन 17 प्रो 40 हजार रुपये में बेचा गया था। पुलिस खरीदार का पता लगाने और फोन बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें