दिल्ली के आईपी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार ये आत्महत्या की ये घटना बृहस्पतिवार देर रात की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हल्दवानी का रहने वाला मयुख कौल दिल्ली की आईपी यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रहा था। वह फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था।
बीती रात मयुख अपने हॉस्टल की बिल्डिंग के 9वें मंजिल से कूदने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्टल पहुंची और मयुख की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
हालांकि पुलिस ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है कि यह आत्महत्या है। अभी पुलिस और यूनिवर्सिटी दोनों ही इस बात की जांच कर रहे हैं कि मयुख की मौत, हत्या है या आत्महत्या।