फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजील की हत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस , शादी के वीडियो में दो संदिग्ध

Wed, 06 Apr 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तंजील अहमद को अंतिम विदाई - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनआईए के डीएसपी मोहम्मद तंजील अहमद हत्याकांड में जांच एजेंसियों के हाथ अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। तंजील के पारिवारिक सूत्रों की मानें तो एनआईए ने परिवार को शादी की जो वीडियो दिखाई है, उसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


जांच एजेंसियां उन संदिग्धों की पहचान करने में लग गई हैं। इधर, मंगलवार को यूपी पुलिस के स्योहारा थाने की टीम तंजील के घर पहुंची। परिवार से छानबीन करने के बाद पुलिस ने उन्हें कुछ बदमाशों की फोटो भी दिखाईं।

तंजील हत्याकांड मामले में बदमाशों का सुराग लगाने के लिए जांच एजेंसियों पर खासा दबाव है। इसी वजह से सभी एजेंसियां एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी पत्नी व तंजील के दोनों बच्चों से पूछताछ की

तंजील अहमद
तंजील के एक रिश्तेदार ने बताया कि मंगलवार दिन में यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में स्योहारा थाने की टीम पहुंची। बारी-बारी से पुलिस ने रागिब, उनकी पत्नी व तंजील के दोनों बच्चों से पूछताछ की।

छानबीन के बाद टीम वापस लौट गई। इधर दिनभर तंजील के घर पर रिश्तेदारों व मिलने जुलने वालों का तांता लगा रहा। शाम करीब 6:00 बजे पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

उन्होंने परिजनों को जल्द ही न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद परवेज हाशमी व कई लोकल नेता भी तंजील के घर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें