फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं में भारी रोष

Mon, 09 Nov 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड की वाईमैक्स की सेवा पिछले चार दिनों से खराब है। इस समस्या की वजह से क्षेत्र के इंटरनेट उपभोक्ता बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन


निगम के अधिकारी उत्पन्न समस्या को ठीक करने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस अनदेखी को लेकर निगम के उपभोक्ताओं में भारी रोष है। क्षेत्र के वाईमैक्स इंटरनेट सेवा से जुड़े उपभोक्ता निगम की पंगु सेवा से तंग आ चुके हैं।

उनका कहना है कि आए दिन कभी वाईमेक्स इंटरनेट सेवा तो कभी लैंडलाइन ब्रॉडबैंड सेवा ठप हो जाती है। क्षेत्र में गत कई महीनों से यह समस्या बनीं हुई है।

इस समय चार दिन से वाईमैक्स की इंटरनेट सेवा ठप है। परेशान उपभोक्ता नसीम, इजहार, शंकर वेद प्रकाश आदि ने बताया कि आए दिन हो रही समस्या के समाधान के लिए वह संबंधित अधिकारियों से लेकर आलाधिकारियों तक कई बार फरियाद लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने के बाद भी निगम अधिकारी समस्या की तरफ तव्वजो नहीं दे रहे हैं। इस अनदेखी से उपभोक्ता खासे नाराज है। उपभोक्ताओं ने शीघ्र समस्या का हल नहीं होने पर दूरभाष केन्द्र के घेराव करने की धमकी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें