महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने कुछ पाठ्यक्रमों की परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया है। सम और विषम दोनों सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी ने बदलाव किया है। परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख भी बदली गई है।
सभी पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें, नौंवें व दसवें सेमेस्टर (दसवां सेमेस्टर केवल री-अपीयर के लिए), सभी पीजी डिप्लोमा सेमेस्टर स्कीम के प्रथम सेमेस्टर तथा एमएफए-छह वर्षीय पाठ्यक्रम की पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें, नौवं, ग्यारहवें तथा बारहवें सेमेस्टर (बारहवें सेमेस्टर केवल री-अपीयर के लिए) की परीक्षाएं एक दिसंबर 2015 से आयोजित की जाएंगी।
इन परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 16 नवंबर तक, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 नवंबर तक तथा 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 23 नवंबर तक जमा होंगे।
एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डा. बी.एस.सिन्धु ने बताया कि पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर, सभी पीजी डिप्लोमा सेमेस्टर स्कीम की परीक्षाएं 5 मई 2016 से आयोजित की जाएंगी।
इन परीक्षाओं के परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के 2 मार्च 2016, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 22 मार्च तथा 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 मार्च तक जमा होंगे।