फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 से शुरू हो रहा है इंटरनेट रिटेल एक्सपो-14

Sun, 02 Feb 2014 04:27 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पांच फरवरी से इंटरनेट रिटेल एक्सपो-2014 का आयोजन होगा। यह सेक्टर-44 स्थित एपिक सेंटर में दो दिनों तक चलेगा। इसमें रिटेल सेक्टर के कई नामी विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


वह ऑनलाइन रिटेल कारोबार को लेकर भारत में संभावनाओं की पड़ताल करेंगे। इंटरनेट रिटेल कारोबार को पूरी तरह से संगठित करने पर बल दिया जाएगा।

ग्राहकों की मानसिकता की भी विवेचना की जाएगी। रिटेल के किस सेगमेंट की सबसे अधिक डिमांड है, इसका भी ब्लू प्रिंट प्रस्तुत किया जाएगा।

एक्सपो में जीकेबी ऑप्टिकल्स के सीईओ फाउंडर ध्रुव गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। रिटेल में 100 प्रतिशत एफडीआई के बारे में भी बातचीत होगी।

इसमें यह देखा जाएगा कि एफडीआई आने अथवा नहीं आने से क्या लाभ और हानि होगी। थिंक डिजाइन के सीईओ हरी कृष्ण भविष्य में ऑनलाइन स्टोर की स्थिति और संभावनाओं पर एक्सपो में प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें