फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का टिकट मिलेगा ऑनलाइन

Sun, 24 Aug 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से शुरू होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के लिए दर्शकों को टिकट की मारामारी से निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन


आईटीपीओ ट्रेड फेयर के टिकट की भी ऑनलाइन बुकिंग करेगा। ट्रायल के तौर पर फिलहाल दिल्ली बुक फेयर के टिकट दिए जा रहे हैं।

आईटीपीओ की महाप्रबंधक वी मीरा ने बताया कि पाठकों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकटिंग की व्यवस्था की है, ताकि दर्शक गेट से सीधे एंट्री करते हुए घूमने-फिरने का लुत्फ उठा सकें। हालांकि ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन की व्यवस्था भी जारी रहेगी।

प्रगति मैदान के बाहर अक्सर मेले के दौरान टिकट लेकर लंबी लाइनों में लोग खड़े रहते हैं। वहीं, मेट्रो स्टेशन के बाहर भी टिकट की मारामारी दिखती है।

इसी को देखते हुए दिल्ली बुक फेयर में ऑनलाइन टिकटिंग को लॉन्च किया गया है। हालांकि यह अभी ट्रायल है। ऑफलाइन में बल्क (काफी संख्या में) में टिकट खरीदने की व्यवस्था नहीं है, लेकिन ऑनलाइन में यह सुविधा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो आईडी के साथ मिलेगी एंट्री
वी मीरा के मुताबिक, मेले की ऑनलाइन टिकटिंग मूवी के ऑनलाइन टिकट बुक करवाने के तर्ज पर होगी। पैसे डेबिट या क्रेडिट से चुकाने होंगे। ऑनलाइन टिकटिंग की कन्फर्मेशन आपके द्वारा दी गई ईमेल आईडी पर आएगी। उसका प्रिंट लेकर मेले के गेट पर एंट्री होगी, लेकिन साथ ही आपको अपना फोटो पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें