दिल्ली और आंध्र प्रदेश पुलिस की एक संयुक्त टीम ने चंदन तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के एक सदस्य को दबोचा है। आरोपी की पहचान हुसैन भाई उर्फ हसन भाई उर्फ इमरान भाई उर्फ पप्पू (54) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर भलस्वा डेयरी स्थित बुराड़ी गांव के एक गोदाम से 9042 किलो लाल चंदन बरामद की है। पुलिस की मानें तो बरामद चंदन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 करोड़ रुपये कीमत है।
आरोपी से पूछताछ कर गोकलपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वीनू बंसल ने बताया कि शनिवार को आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम गोकलपुरी थाने पहुंची थी।