फरीदाबाद में दिसंबर माह में इंविटेशन इंटरनेशनल कबड्डी कप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 16 नवंबर को ट्रायल होने वाले हैं।
जिला एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन के मुताबिक 26 से 28 दिसंबर तक इंविटेशन इंटरनेशनल कबड्डी कप होगा। आयोजकों का दावा है कि इसमें अन्य देशों की टीमें भी हिस्सा ले सकती हैं।
इनमें पाकिस्तान की पुरुष और महिला टीम के भी शामिल होने की संभावना है। फेडरेशन के महासचिव वीएस चपराना ने बताया कि कप के लिए स्थानीय टीम के चयन को लेकर ट्रायल आयोजन किया जा रहा है।
जो 16 नवंबर को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में किया जाएगा। कप से पहले चयनित खिलाड़ियों के लिए कैंप भी सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में ही आयोजन किया जाएगा।