फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के बारे में सामने आया एक चौंकाने वाला खुलासा, परिजन भी हो रहे प्रभावित

Sun, 13 May 2018 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
DELHI POLICE - फोटो : self
दिल्ली पुलिस को लेकर एक चौकाने वाला तथ्य सामने आया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से जारी किए गए एक सर्कुलर से खुलासा हुआ है कि पुलिसकर्मी व उनके परिजनों में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो इमेज
सर्वे के अनुसार पुलिसकर्मी व उनके परिजनों में तेजी से कैंसर जैसी जानलेवा खतरनाक बीमारी तेजी से फैल रही है। कैंसर के सही आंकड़ों का पता लगाने के लिए इन दिनों दिल्ली पुलिस के अधिकारी सभी वर्गों में तैनात पुलिसकर्मी व अधिकारियों का सर्वे करा रही है। दरअस्ल पुलिस फोर्स में कैंसर के बढने का पता रिबर्समेंट बिलों से चला। पिछले कुछ दिनों में पुलिसकर्मियों ने अपने इलाज के बिलों के भुगतान के लिए पुलिस मुख्यालय में आवेदन किया।
विज्ञापन

3 of 5
Good bacteria protect from Cancer
बीमारी की गंभीरता को देखते ही सभी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालयों व एफआरआरओ समेत अन्य दफ्तरों में 14 मई तक सभी ऐसे मरीजों की डिटेल भेजने के लिए कहा गया है।

4 of 5
delhi police
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी जगह से जानकारी जुटाने के बाद मरीजों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की संख्या का पता लगते ही इस बात का पता लगाया जाएगा कि कितने मरीजों की कैंसर सर्जरी, कीमो थैरेपी, रेडियो थैरेपी व अन्य तरीकों से इलाज चल रहा है। कैंसर को दिल्ली पुलिस अवेयरनेस का हिस्सा बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली पुलिस - फोटो : SELF
रिपोर्ट तैयार होने पर 14 मई के बाद दिल्ली पुलिस वेलफेयर कमेटी इस बात पर विचार करेगी कि कैंसर रोग से बचाव कैसे किया जाए। इस अलावा उसके कैंसर के उपचार को लेकर जरूरी सुझाव दिए जाएंगे। वहीं मेडिकल रिबर्समेंट में किसी तरह की परेशानी न आए इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। कुछ मामलों में देखा गया है कि इलाज के बाद बिल को पास कराने में परेशानी आती है। इसलिए भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिदायत दे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें