फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी का परिचालन शुरू, यात्रियों को मिली राहत

Tue, 09 Feb 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक महीने से समस्या झेल रहे दैनिक यात्रियों को मंगलवार से बड़ी राहत मिली है। आगरा इंटरसिटी का परिचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन


जिससे लोग समय पर अपने काम धंधे पर आसानी से पहुंचे। दूसरी ओर राधारानी को पलवल से बढ़ा कर अब निजामुद्दीन तक कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि रेलवे ने कोहरे के चलते 8 जनवरी से कई गाडिय़ों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। इससे दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी।

गाड़ियां विलंब से चलने के कारण लोग समय पर काम धंधे पर नहीं पहुंच पा रहे थे। हालांकि इंटरसिटी के समय आगरा की ओर से आने वाली किसी एक गाड़ी को इंटरसिटी का ठहराव दिया जाता था।
विज्ञापन


उसमें दैनिक यात्रियों के बैठने से आरक्षण करा सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होती थी। पलवल, फरीदाबाद होते हुए दिल्ली जाने वाली आगरा इंटरसिटी का परिचालन शुरू होने से दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को दैनिक यात्री समय पर काम धंधे पर पहुंचे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें