एमडीयू के इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारी शुरू हो गई है। सोहना रोड स्थित केआईआईटी में होने वाली इस यूथ फेस्टिवल में जोनल यूथ फेस्टिव के विजेता और उपविजेता टीमें हिस्सा लेंगी।
6 से 8 नवंबर तक पांच जोन के बीच इंटर जोनल मुकाबले होंगे। बता दें कि पिछले साल तक यह एमडीयू रोहतक में होता रहा है। कॉलेजों में जोनल फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
गुड़गांव समेत एमडीयू के पांचों जोन की यूथ फेस्टिवल पूरी हो चुकी है। अब जोनल की तैयारी की जा रही है। गुड़गांव जोन के यूथ फेस्टिवल में फरीदाबाद के डीएवी शताब्दी कॉलेज प्रथम, नेहरू कॉलेज द्वितीय और गुड़गांव सेक्टर-14 कॉलेज तृतीय रहा था।
इसके अलावा गुड़गांव के दोनो कॉलेज के प्रतिभागियों ने अलग-अलग कार्यक्रम में जीत दर्ज की थी। इंटर जोनल यूथ फेस्ट में यूनिवर्सिटी के पांच जोन के करीब 60 कॉलेजों के 1000 से ज्यादा छात्र भाग ले रहे हैं।
इंटर जोनल फेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन एंड एकमोडेशन कमेटी, स्पेस कमेटी, परचेज कमेटी, हॉस्पिटैलिटी कमेटी, अकॉमडेशन कमेटी समेत 15 कमेटियां और एडवाइजरी बोर्ड का गठन कर दिया गया है।
यूथ फेस्टिवल के लिए आठ स्टेज बनाए जाएंगे। पहला और दूसरा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के दोनों ऑडिटोरियम, तीसरा और चौथा स्टेज मैनजमेंट बिल्डिंग तथा पांचवां और छठा क्रिकेट ग्राउंड, सातवां और आठवां केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन का ग्राउंड रहेगा।