उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में भगवा ध्वज का अपमान करने का मामला सामने आया है। ज्योति नगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए फैज आलम उर्फ गुड्डू (18) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस वीडियो को बनाने में दो नाबालिगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टर्की ने बताया कि अशोक नगर में स्थित मौलाना बक्श मस्जिद के पास फैज आलम ने 29 मार्च को भगवा ध्वज का अपमान किया था। दो नाबालिगों ने इसकी वीडियो बनाई थी।
आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले में ज्योति नगर थाना पुलिस ने 30 मार्च को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच के बाद अशोक नगर निवासी फैज को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि उसने 16-16 वर्ष के दो नाबालिगों के साथ 29 मार्च को सुबह 5:35 नमाज के बाद वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।