फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएचए में मासूम की नाले में गिरकर मौत

Sun, 09 Mar 2014 01:47 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेडिसन होटल के पास झुग्गी के बाहर खेलते दो साल के मासूम की शनिवार शाम नाले में गिरने से मौत हो गई। आसपास के लोगाें ने तुरंत उसे नाले से निकाला, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कौशांबी स्थित रेडिसन होटल के पीछे बनी झुग्गियों में दुर्गेश यादव पत्नी कुसुम और तीन बेटों के साथ रहते हैं। वह रेडिसन होटल में सफाई कर्मी हैं।

शनिवार शाम को उनका दो साल का बेटा युवराज घर से निकलकर सड़क किनारे खेल रहा था। वह अचानक नाले में गिर गया। पास ही खेल रहे उनके बड़े बेटे राज ने शोर मचाकर लोगों को जमा किया।

जब तक लोग बच्चे को निकालते वह बेहोश हो चुका था। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों के अनुसार नाले की गहराई 4-5 फीट ही है मगर गिरने के दौरान युवराज का सिर पानी में था। जिससे उसे सांस नहीं आया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से बच्चे के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें