फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में खेलते समय ढाई साल के बच्चे पर गिरी खौलती चाय, इलाज के दौरान मौत

Sat, 15 Jul 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चाय से जलकर हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली जाफराबाद इलाके में ढाई साल के मासूम पर खौलती चाय गिर गई। उसे बुरी तरह से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कासिम (ढाई साल) परिजनों के साथ जाफराबाद इलाके में रहता था। परिवार में पिता हाशिम, मां शहनाज और परिवार के अन्य सदस्य हैं। कासिम अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। बृहस्पतिवार की सुबह कासिम की मां रसोई में चाय बना रही थी। 

इसी दौरान खेलते हुए कासिम मां के पास पहुंचा और गैस सिलेंडर का पाइप खींच लिया। इस वजह से गैस चूल्हे पर बन रही चाय सीधे कासिम के ऊपर आकर गिर गई और कासिम बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कासिम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें