फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसी मंत्री से कम नहीं है एक MLA की पावर'

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में ऐलनाबाद के विधायक और इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला इनेलो सरकार बनने पर मेवात का विकास गुड़गांव की तर्ज पर किया जाएगा। एक एमएलए की पावर मंत्री से कम नहीं होगी। कांग्रेस शासन काल में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट गया है।
विज्ञापन


बुधवार को फिरोजपुर झिरका के नवाब शमशुद्दीन पार्क में इनेलो विधायक नसीम अहमद की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि समय कम है और काम ज्यादा । इस लिए हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के लिए प्रचार करें।

उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षों के कुशासन का वर्णन करने पूरा दिन लग जाएगा। कांग्रेस के शासन में प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। मेवात का मामला उठाते हुए कहा कि इसके विकास को लेकर भेदभाव किया गया। मेवात के पढ़े लिखे युवा को नौकरी नहीं।
विज्ञापन
Trending Videos

चौटाला ने बनाया वोट पाने का खास प्लान!

अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर दो-दो लाख रूपए के किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। किसानों को खेतों के लिए फ्री बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि प्रदेश के दो मंत्री नौकरी लगवाने के नाम पर रूपये लेते हैं और नौकरी नहीं लगने पर जब लोग अपने रूपये मांगते है तो उनका कत्ल करवा दिया जाता है।

कार्यक्रम में कस्बे के कांग्रेस समर्थक  सैनी समाज के सुक्कन, धर्मपाल, चंदर, लाला सैनी, टेकचंद आदि ने इनेलो में शामिल होने का ऐलान किया।  पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने नसीम अहमद के पक्ष में लोगों से वोटिंग करने की अपील। पूर्व मंत्री शकरूल्ला खान, जिला अध्यक्ष बदरूद्दीन, जिला प्रवक्ता राहुल जैन,  शहरी अध्यक्ष धर्मवीर जैन,  नूहं हल्का प्रधान योगेश हिलालपुर, पूर्व चेयरमैन इसराईल बिलौंड़ा,  आस मोहम्मद ब्लाक समिति उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष शमशुद्दीन गूमल,  करीम बख्श, महावीर जैन  नंबरदार,  असगर, शाकिर , अख्तर तिंगाव, हनीफ सरपंच, रज्जाक सरपंच, उस्मान, उदय सिंह, दिनेश जाटका, इकबाल, मजिद मेंबर, बड्डन पूर्व सरपंच,  पूर्व सरपंच तैयब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अपराध के बहाने सरकार को घेरने की रणनीति

इनेलो के गुड़गांव एवं बादशाहपुर से प्रत्याशी सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरने के लिए अपराध को मुददा बना रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं एवं जन संपर्क अभियान में लोगों को बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्रित्वकाल की तुलना में इस सरकार में अपराध अधिक हुए हैं।

स्थिति इतनी खराब है कि पखवाड़ा गुजर जाने के बावजूद 11 वर्षीय बच्ची की बलात्कार एवं हत्या के आरोपी को अब तक ढूंढा नहीं जा सका है।

गुड़गांव से इनेलो प्रत्याशी गोपीचंद गहलौत ने लक्ष्मण विहार में एक नुक्कड़ सभा में गुड़गांव में चरमराई कानून व्यवस्था का मुददा उठाया। उन्होंने बताया कि साइबर सिटी में अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं। ऐसे हालात गुड़गांव में पहले कभी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस की भारी भरकंम फौज के बाद भी अराजकतत्व काबू से बाहर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें