फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल बवालः सरपंच समेत 16 पर केस, PM को चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर एनएच आठ स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर हुए हंगामे को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। टोल प्रबंधन कंपनी ने बुधवार को आक्रामक रवैया अख्तियार करते हुए हंगामा खड़ा करने के आरोप में शिकोहपुर सरपंच समेत 16 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

 
मंगलवार को खेड़कीदौला टोल पर वाणिज्यिक वाहनों के टोल टैक्स लेने के विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने टोल पर हंगामा कर दिया था। ग्रामीणों ने टोल बैरियर को उठाते हुए डेढ़ घंटे तक हाईवे को टोल फ्री कर दिया था।

इसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए ग्रामीणों को शांत कर हाइवे से हटाया। टोल पर माहौल गर्माने के बाद बुधवार को टोल प्रबंधन कंपनी स्काई लार्क कंपनी के एमडी टीसी राव ने शिकोहपुर सरपंच श्योचंद, मानेसर के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, शिकोहपुर ब्लाक समिति चेयरमैन होशियार सिंह, बीर सिंह, रण सिंह, संजय कुमार, रामबीर, तेजराम, मनोज, उमेश समेत 16 लोगों के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

PM मोदी को लिखी चिट्ठी

कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट के अलावा 50 हजार रुपये लूट लिए थे। उधर, ग्रामीणों ने आरोपों को निराधार बताया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर टोल प्रबंधन ने वाणिज्यिक वाहनों से टोल टैक्स वसूला तो फिर आंदोलन किया जा सकता है।

टोल दरों के मामले को तूल पकड़े जाने क बाद आसपास के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की टोल नीति के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।

ग्रामीणों ने गुड़गांव जिले के टोल दरों में रियायत नहीं दिए जाने पर राज्य सरकार की कड़ी निंदा करते हुए बांग्लादेशियों की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीएम के नाम लिखी चिट्ठी में ग्रामीणों ने टोल सड़कों को दुरस्त करने के अलावा टोल दरों से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें