फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से गठबंधन नहीं करेगी चौटाला की पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपने 62 प्रत्याशियों की घोषणा करके भाजपा से गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया है। इससे जिले में भी राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलेंगे।
विज्ञापन


फरीदाबाद, पलवल जिलों के छह प्रत्याशियों को उतारकर चुनावी तैयारियों के मामले में अन्य प्रमुख दलों के मुकाबले चश्मे ने बढ़त ले ली है। घोषित प्रत्याशियों की लड़ाई तो अब दूसरे दलों से हो गई है, लेकिन बची हुई तीन सीटों पर पार्टी में अंदरूनी कलह और तेज होने की संभावना बढ़ गई है।

पार्टी ने पृथला से राजेंद्र बीसला को टिकट दिया है। वह पूर्व विधायक रह चुके हैं। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से दोबारा नागेंद्र भड़ाना पर विश्वास किया गया है। उन्होंने 2009 के चुनाव में मौजूदा विधायक शिव चरण लाल शर्मा को कड़ी टक्कर दी थी।
विज्ञापन

जातीय समीकरण साधने की कोशिश

तिगांव से अरविंद भारद्वाज नए और युवा चेहरे हैं। वह इनेलो के युवा मोर्चा में रह चुके हैं। जबकि पलवल में पार्टी ने अपने दोनों मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताया है।

होडल से जगदीश नायर और पलवल से सुभाष चौधरी को टिकट दी गई है। हथीन विधानसभा क्षेत्र से केहर सिंह रावत को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश की है।

दो जाटों, दो गुर्जरों, एक ब्राह्मण एवं एक दलित को मौका दिया गया है। अब फरीदाबाद की बचीं तीन सीटों बड़खल, फरीदाबाद शहरी एवं बल्लभगढ़ में इन जातियों के नेताओं को मौका मिलने की संभावना कम है। अब इन पर प्रत्याशियों के बीच अंदरूनी घमासान तेज हो गया है।
विज्ञापन

किशन ठाकुर ने तिगांव से की दावेदारी

कांग्रेस छोड़कर इंडियन नेशनल लोकदल में गए किशन ठाकुर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी जता दी है। उन्होंने कहा कि तिगांव विधानसभा सीट पर 25 हजार से अधिक राजपूत हैं, वहीं 16 हजार के लगभग जाट वोट हैं।

इसलिए वह पार्टी को निराश नहीं होने देंगे। ठाकुर शुक्रवार को सेक्टर-21 स्थित जिमखाना क्लब में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगी, जिससे जनता में काफी रोष है। इस मौके पर आनंद सिंह तोमर, लेखराज चौहान, विकास ठाकुर, सुनील पहलवान, बिजेन्द्र सिंह सहित लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें