फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो ने फूंका चुनावी बिगुल, उतारे पांच सूरमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने शुक्रवार को गुड़गांव की तीन एवं मेवात के दो विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पांचों सीटें ऐसी हैं जिसके लेकर पार्टी में कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन


अभी गुड़गांव की पटौदी और मेवात की फिरोजपुर झिरका तथा पुन्हाना सीट इनेलो के कब्जे में है। पार्टी ने अपने  मौजूदा विधायकों पर ही दांव लगाया है।

नसीम अहमद फिरपुर झिरका, पुन्हाना से मोहम्मद इलिया और पटौदी से गंगा राम इस बार भी इनेलो के प्रत्याशी रहेंगे। जबकि पार्टी ने गुड़गांव शहरी सीट पर अपने सीनियर लीडर गोपीचंद गहलौत एवं बादशाहपुर से राकेश दौलताबाद पर दांव लगाया है।

राजनीतिक नहीं सामाजिक पहचान है इनकी

जहां तक सवाल है गोपीचंद गहलौत का तो वह गुड़गांव से पहले भी विधायक रह चुके हैं। पिछला चुनाव उन्होंने बादशाहपुर से लड़ा था पर राकेश दौलताबाद के कारण तीसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट से कांग्रेस के राव धर्मपाल विजयी हुए थे।

निर्दलीय की हैसियत से चुनाव लड़ने वाले राकेश दूसरे पायदान पर थे। इस बार राकेश बादशाहपु़र से इनेलो के प्रत्याशी बनाए गए हैं। राजनीतिक हैसियत से इनकी विशेष पहचान नहीं है। यह सियासत से अधिक सामाजिक कामों को लेकर जाने जाते हैं। युवा हैं इसलिए भी लोग इन्हें पसंद करते हैं।

बादशाहपुर एवं गुड़गांव से शुरू से गोपी और राकेश की टिकट की दावेदारी पक्की मानी जा रही थी। इसलिए इनके अलीवा कोई और टिकतार्थी मैदान में नहीं था।
विज्ञापन

पहले दावा ठोंका फिर किनारे हो गए

इसी तरह इनेलो के युवा नेता गजे सिंह काबलाना ने कुछ समय के लिए गुड़गांव सीट पर दावेदारी ठोंकी थी। इसके बाद वह खुद ही किनारे हो गए।

वहीं, मेवात के पुन्हाना एवं फिरोजपुर झिरका सीट से सीटिंग एमएलए के अलावा कोई दूसरा टिकट का मजबूत दावेदार नजर नहीं आता।

इनेलो ने मेवात के नूंह एवं गुड़गांव के सोहना सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस सीट के लिए पार्टी में कई दावेदार हैं। इन सीटों से नाम घोषित होने से पार्टी में विवाद खड़ा होने का डर माना जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें