फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नोएडा में भी इंफोसिस, मिलेगी हजारों को नौकरी

Sat, 22 Feb 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में हाल ही में जमीन खरीदने के बाद अब इंफोसिस कंपनी रविवार को नींव रखने जा रही है। इसके लिए इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति नोएडा आ रहे हैं।
विज्ञापन


तीस जनवरी को सेक्टर 85 में इनफोसिस को साक्षात्कार के जरिए जमीन आवंटित की गई। कंपनी को करीब 1.10 लाख वर्ग मीटर जमीन दी गई है, जिसकी कीमत करीब सवा अरब रुपये है।
विज्ञापन


तीन फरवरी को ही कंपनी ने आवंटन राशि जमा कर आवंटन पत्र भी प्राप्त कर लिया और अब भूमिपूजन कर नींव रखने जा रही है। कंपनी ने एक साल में बिल्डिंग तैयार करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन


इसे इंफोसिस का उत्तर भारत का सबसे बड़ा प्लांट बताया जा रहा है। कंपनी के आने से नोएडा में करीब 1455 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

18 हजार प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे, जबकि अप्रत्यक्ष रोजगार को भी जोड़ लें, तो यह संख्या 25 हजार के करीब पहुंच जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें