फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के चलते थाली से दूर हो रही दाल

Wed, 07 Oct 2015 08:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई से परेशान लोगों को अब दालों की बढ़ती कीमत भी झटका देने लगी है। देखते ही देखते दालें आम आदमी की थाली से दूर होने लगी हैं।
विज्ञापन


महंगाई की सबसे अधिक आग अरहर की दाल में लगी है। इसकी कीमत 200 रुपये के करीब पहुंच गई है। दुकानदारों का कहना है कि इसकी कीमत आने वाले कुछ दिनों में और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित शांति जनरल स्टोर के संचालक दीपक सिंगला ने बताया कि मात्र कुछ ही दिनों में दालों की कीमत बढ़ी हैं। इसका कारण क्या है यह नहीं पता।

सदर बाजार के दुकानदार राजेश गुप्ता बताते हैं कि तकरीबन डेढ़ माह पूर्व अरहर की दाल 120 रुपये किलो बिक रही थी।

कुछ दिनों बाद 160 रुपये किलो बिकने लगी और अब 180 से 190 रुपये के भाव यह बिक रही है। धीरे-धीरे इसके खरीददार भी कम होने लगे हैं।

महंगाई का असर सिर्फ अरहर की ही दाल पर नहीं है। चना, मसूर और मूंग दाल पर भी इसकी मार पड़ी है। इन दालों में भी प्रति किलो 10 से 20 रुपये की तेजी आई है। सरसों के तेल के भाव में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


जो सरसो का तेल कुछ दिनों पहले तक 100 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था अब उसकी कीमत 110 रुपये तक पहुंच गई है।

थोक व्यापारी किशन का कहना है कि पीछे से ही दालों के भाव बढ़े हुए हैं। इस कारण खुदरा बाजार में यह महंगा मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें