फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को चादर में लपेट रेहड़ी पर छोड़ा

Wed, 14 Jan 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग विहार फेज-वन में बुधवार की सुबह एक रेहड़ी पर नवजात बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई। ठंड में खुले में पड़ी नवजात को सबसे पहले फेज वन क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने देखा।
विज्ञापन


महिला ने उसे उठा लिया और अपने घर ले गई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला के घर पर पहुंचकर उसके बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची को सिविल अस्पताल में रखा गया है।
 
पुलिस के मुताबिक डूंडाहेड़ा गांव के पास उद्योग विहार फेज वन क्षेत्र में रहने वाली महिला राजेश्वरी ने बुधवार सुबह वहीं रेहड़ी पर चादर में लिपटी नवजात बच्ची को देखा।
विज्ञापन


कंपकंपाती सर्दी में बच्ची को पाकर वह उसे अपने घर ले गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद उद्योग विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

समझा जाता है कि पाप छिपाने के लिए कोई महिला उसे यहां छोड़ गई होगी। पुलिस तत्काल बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची और उपचार शुरू करवाया। उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची एक दिन की है। उद्योग विहार थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बच्ची को पांच दिन डॉक्टरी निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद पंचकूला से आने वाली टीम के निरीक्षण के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें