फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, नौकरी देने खुद आएंगी इंडस्ट्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में बेरोजगारों को अब औद्योगिक इकाइयों और कंपनियों में नौकरी के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए खुद इंडस्ट्रीज अपनी रिक्तियां भेजेंगी।
विज्ञापन


इसके लिए मई माह में लांच हुए सेवायोजन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर इंडस्ट्रीज को अपना रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद कंपनियों को नियमित रूप से रिक्तियों की जानकारियां अपडेट करनी होगी।

कंपनियों का पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने और रिक्तियों की सूचना अपलोड करने के बाद सेवायोजन विभाग और कंपनियों की सहभागिता से रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एक हजार बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

पंजीकृत अभ्यर्थियों को उनकी योग्यतानुसार मेले में भाग लेने या फिर सीधे कंपनी की चयन प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को इससे पहले विभाग की ओर से जरूरी सहायता भी मुहैया कराई जाएगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनियों और औद्योगिक संगठनों से बातचीत की जा रही है। इस बाबत कई संगठनों ने सहमति भी जताई है।

17 जुलाई से कराएं नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
• औद्योगिक इकाइयां व संगठन सीधे पोर्टल पर कराएंगे पंजीकरण
• कंपनियां सीधे पोर्टल पर ही अपडेट करेंगी रिक्तियों की जानकारी
• फिर विभागीय सहभागिता से रोजगार मेले किए जाएंगे आयोजित
• अभ्यर्थियों को रिक्तियों की जानकारी के लिए नहीं पड़ेगा भटकना

17 जुलाई से होगा निःशुल्क पंजीकरण

सेवायोजन पोर्टल पर नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अब बेरोजगार अभ्यर्थियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 17 जुलाई से सेवायोजन कार्यालय में नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू हो जाएगी।

सोमवार और शुक्रवार दो कार्यदिवस में अभ्यर्थियों को नि:शुल्क पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। पंजीकरण के लिए विभागीय कार्यालय में शुरुआत में चार काउंटर पर यह सुविधा मिलेगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार से शुरू होने वाली नि:शुल्क पंजीकरण व्यवस्था में पहले पुराने अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

विभाग की ओर से पुराने अभ्यर्थियों का ऑनलाइन डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया के तहत उन्हें सुविधा मिलेगी। फिर नए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। फिलहाल नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा के लिए चार काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वरोजगार के दिया जाएगा लोन

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से युवाओं को लोन देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रदेश की यह योजना अनुसूचित जाति जनजाति के युवाओं के लिए है।

समाज कल्याण अधिकारी परितोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा यह योजना चलाई जाएगी।

इसके अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए विभाग की ओर से लोन दिया जाएगा।

जनपद में एक हजार बेरोजगारों को लोन दिलाने का लक्ष्य है। परितोष श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आवेदक की वार्षिक आय 25546 और ग्रामीण अभ्यर्थियों की वार्षिक आय 19884 होनी जरूरी है। इससे यदि आय अधिक हुई तो प्रशासन स्तर पर ही आवेदकों के आवेदन कैंसल कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें