फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में 450 से ज्यादा कारें चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, छह लग्जरी कार बरामद

Mon, 08 Apr 2019 09:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
चोरों से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में कारें चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से सफारी, दो ब्रेजा समेत छह लग्जरी कारें, लॉक खोलने वाला स्केनर, वर्मा और डाई बरामद हुई है। 
विज्ञापन


शातिर चोर अभी तक करीब 450 कारें चोरी कर दूसरे राज्यों में बेच चुके हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए टैक्सी नंबर वाली गाड़ी से वारदात करने निकलते थे। 

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में वाहन चोर घूम रहे हैं। इस पर शनिवार रात पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को वैशाली सेक्टर 2/5 पुलिया के पास से दबोच लिया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी सहदेव उर्फ अजय निवासी गढ़ी चौखंडी नोएडा, रोहताश निवासी पलवल हरियाणा, रवि निवासी उत्तमनगर दिल्ली और ताजुद्दीन खैर जिला अलीगढ़ हैं। 
विज्ञापन

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच और लग्जरी गाड़ियां और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। सहदेव गिरोह का सरगना है। बदमाशों ने करीब 450 से अधिक कारें चोरी करना कबूल किया है। सहदेव पर दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में करीब 19 मुकदमे, जबकि रोहताश पर आठ, रवि पर पांच और ताजुद्दीन पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें