राष्ट्रीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चित्र पर जूते-चप्पलों की माला भी पहना रखी थी। पुलिस की वर्दी में यूपी के सीएम के पुतले को लेकर भी रोष जाहिर किया। नारेबाजी करते हुए कहा कि तानाशाही रवैया नहीं चलेगा। हिरासत में लिए जाने के बाद भी युवा कांग्रेसियों के विरोध के स्वर थमे नहीं।
शाहदरा जाते युवक को भी हिरासत में लिया
प्रदर्शन के दौरान एक युवक ऋतिक को भी पुलिस ने बस में बैठा लिया। उसे रोता हुआ देख जब रिपोर्टर ने कारण पूछा तो पुलिस कर्मियों ने उसे बस से बाहर निकाला। युवक ने बताया कि वह किसी काम से शाहदरा जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।