नोएडा सेक्टर-93 निवासी मशहूर नृत्यांगना अनुराधा शर्मा ने शुक्रवार को ऑनलाइन नृत्य का अपना पहला शो किया। फेसबुक से लेकर अन्य सोशल मीडिया साइट पर भी उनके शो की चर्चा होती रही।
एक कथक नृत्यांगना होने के अलावा अनुराधा नृत्य शिक्षक, वक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। ‘शास्त्रीय नृत्य’ के क्षेत्र में उनके अनूठे योगदान के लिये उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों से प्रशंसा मिली है। विदेश में रहते हुए उन्होंने न केवल वहां के भारतीय लोगों, बल्कि वहां के नागरिकों के बीच भी अपनी विशेष पहचान बनाकर भारतीय नृत्य कला को प्रसिद्धि के नए मुकाम प्रदान किए हैं।
अनुराधा सेक्टर 93 की रहने वाली हैं और उनका कहना है कि देश में लॉकडाउन के चलते कोई कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं, इसलिए अब कलाकारों को ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में 5000 से ज्यादा लोग ऑनलाइन लाइव जुड़े और अनुराधा की पेशकश की सराहना की। अनुराधा का कहना है कि वो भविष्य में और मजबूती के साथ ऐसे कार्यक्रम करती रहेंगी।