फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Exam: रेलवे का बड़ा फैसला, आरआरबी परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Fri, 10 Jun 2022 06:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा (आरआरबी) के अभ्यर्थियों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली के कई स्टेशन से चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे की परीक्षा में शामिल होने वालों की राह आसान की जाएगी। आरआरबी द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली के कई स्टेशन से चलेगी। इनमें मुख्य रूप से सफदरजंग-भोपाल, दिल्ली जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस, दिल्ली जंक्शन-जम्मूतवी व दिल्ली सराय रौहिल्ला-भगत की कोठी के बीच चलेगी।

विज्ञापन

 
ट्रेन संख्या 04002/04001 दिल्ली सफदरजंग-भोपाल-दिल्ली सफदरजंग परीक्षा स्पेशल चलेगी। ट्रेन संख्या 04002 दिल्ली सफदरजंग से भोपाल के लिए 11 जून को दोपहर 1:15 बजे चलकर अगले दिन मध्यरात्रि 12:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04001 भोपाल से दिल्ली सफदरजंग के लिए 14 जून को रात के 9:45 बजे चलकर अगले दिन पूर्वाह्न 11:40 बजे दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी। अनारक्षित कोच वाली यह ट्रेन मार्ग में आगरा छावनी, ग्वालियर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 04004/04003 दिल्ली जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। 10 जून को दिल्ली जंक्शन से रात्रि 9:50 बजे चलकर तीसरे दिन मध्यरात्रि 12:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04003 बांद्रा टर्मिनस से दिल्ली जंक्शन के लिए 14 जून को चलेगी। बांद्रा से यह ट्रेन देर रात 11:55 बजे चलेगी और तीसरे दिन तड़के 4:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। मार्ग में यह परीक्षा स्पेशल रेवाड़ी, अलवर, अजमेर, फालना, आबू रोड, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, गैरतपुर, बडोदरा, सूरत और बोईसर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एक अनारक्षित ट्रेन 04005/04006 दिल्ली जंक्शन-जम्मूतवी-दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04005 दिल्ली जंक्शन से जम्मूतवी के लिए 11 जून को शाम 3:50 बजे चलकर अगले दिन मध्यरात्रि 1:20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04005 जम्मूतवी से दिल्ली के लिए 14 जून को यह ट्रेन देर रात 11:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।सामान्य श्रेणी वाली यह ट्रेन मार्ग में पानीपत, अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट और साम्बा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 04007/04008 दिल्ली सराय रौहिल्ला-भगत की कोठी-दिल्ली सराय रौहिल्ला के बीच चलेगी। सराय रौहिल्ला से भगत की कोठी के लिए यह ट्रेन 11 जून को शाम 3:10 बजे चलेगी व अगले दिन तड़के 3 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04008 भगत की कोठी से दिल्ली सराय रौहिल्ला के लिए 14 जून को रात के 8 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, फुलेरा, मेडतारोड और जोधपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें