फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस घटतौली में इंडियन ऑयल को नोटिस

Sat, 10 May 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलेंडरों में मिली घटतौली के मामले में विधिक माप विभाग ने इंडियन ऑयल के प्रधान प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। पिछले दिनों दो गैस एजेंसियों में आए सिलेंडरों की जांच में 100 से 700 ग्राम तक गैस कम मिली थी।
विज्ञापन


विभागीय अफसरों का अनुमान है कि कंपनी से ही 60 प्रतिशत से ज्यादा सिलेंडरों में गैस कम आ रही है। विधिक माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश प्रजापति ने बताया कि शहर की दो गैस एजेंसियों पर इंडियन ऑयल कंपनी से सिलेंडर लेकर आए ट्रक खड़े थे।

रेंडम चेकिंग के तहत ट्रकों से 10 सिलेंडर उतरवाकर जांच करायी गयी। इनमें से छह से सात सिलेंडरों में घटतौली मिली। यानी इंडियन ऑयल से जो सिलेंडर आ रहे हैं उनमें 60 प्रतिशत से ज्यादा घटतौली की संभावना है। कंपनी के प्रधान प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें