राजधानी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार को दिल्ली की आसमान में बादलों का डेरा रहा और पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा है। हालांकि शाम के समय कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई। दिल्ली वालों के लिए खुशी की बात यह है कि सोमवार और मंगलवार को उनपर मानसून के मेहरबान रहने की संभावना है, जिसके चलते आंधी के साथ बारिश भी आ सकती है।
रविवार को राजधानी में सुबह से ही मौसम सुहाना रहने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। इस बीच अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम के वक्त दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे दिल्ली का मौसम और भी खुशगवार हो गया।
सोमवार को राजधानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आसमान में बादलों का डेरा रहने की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ छीटें पडने के भी आसार हैं।
मंगलवार को राजधानी में हल्की से औसत बारिश होने और गरज के साथ छीटें पडने की संभावना है। इस बीच दिल्ली का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की सभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे।