फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से महज पांच मिनट में पहुंचे आईएनए से लाजपत नगर

Mon, 06 Aug 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) के दूसरे सेक्शन दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस-लाजपत नगर पर आज से मेट्रो सेवा यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


अब धौला कुंआ से लाजपत नगर तक का सफर एक घंटे की बजाए महज 16 मिनट में पूरा होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री केजरीवाल मेट्रो भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। 

इस सेक्शन की लम्बाई 8.1 किमी है और इस पर छह स्टेशन होंगे, जिनमें सर विश्वेश्वरैया मोती बाग, भीकाजीकामा प्लेस, सरोजिनी नगर, आईएनए, साउथ एक्सटेंशन और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इस सेक्शन पर सर विश्वेश्वर्या मोती बाग स्टेशन ही एलेवेटेड (ऊपरी) स्टेशन है, जबकि बाकि पांच स्टेशन भूमिगत हैं।  
विज्ञापन


लाजपत नगर से धौला कुंआ 16 मिनट में 
यात्रियों के लिए इस सेक्शन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यात्री अब महज 16 मिनट में धौला कुंआ से लाजपत नगर, 5 मिनट 7 सेकेंड में आईएनए से लाजपत नगर, 16 मिनट 13 सेकेंड में हौजखास से लाजपत नगर, आईएनए से राजौरी गार्डन 23 मिनट 38 सेकेंड में, लाजपत नगर से राजौरी गार्डन 28 मिनट 45 सेकेंड में और लाजपत नगर से नेताजी सुभाष प्लेस 39 मिनट 46 सेकेंड में पहुंच सकेंगे।
 

मार्केट हब सर्किट कनेक्शन

इस सेक्शन के खुलने से यात्रियों के 6 मिनट से लेकर 19 मिनट तक के समय की बचत होगी। पहले यात्रियों को वॉयलेट लाइन से मंडी हाउस पर ब्लू लाइन और फिर ब्लू लाइन पर राजौरी गार्डन से पिंक लाइन लेकर धौला कुंआ पहुंचना पड़ता था, जिसमें 64 मिनट लगते थे। इस सेक्शन के खुलने के बाद यात्रियों के 48 मिनट बचेंगे और साथ ही किराया भी कम लगेगा।

इस सेक्शन के खुलने से सरोजिनी नगर, आईएनए और लाजपत नगर मार्केट पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। अब पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के यात्री भी कुछ ही मिनटों में इन तीनों मार्केट में पहुंचकर खरीदारी कर सकेंगे। वहीं, कारोबारी वर्ग को इस सेक्शन से सबसे ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि वर्तमान में खास तौर पर पश्चिमी दिल्ली के लोगों को ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन के जरिये वॉयलेट लाइन पर इंटरचेंज के बाद लाजपत नगर तक पहुंचना पड़ता है।

आईएनए और लाजपत नगर पर इंटरचेंज
इस सेक्शन पर आईएनए पर येलो लाइन और लाजपत नगर पर वॉयलेट लाइन पर इंटरचेंज की सुविधा होगी। यहां से इंटरचेंज के जरिये यात्री अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन

मेट्रो नेटवर्क बढ़कर हुआ 296 किमी, स्टेशन 214

अब दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 296 किमी हो जाएगा और स्टेशनों की संख्या बढ़कर 214 हो जाएगी। हालांकि पिंक लाइन कॉरिडोर पर मजलिस पार्क से लाजपत नगर के क्षेत्र की लंबाई 29 किमी हो जाएगी। पिंक लाइन के मजलिस पार्क से शिव विहार कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 58 किमी है, जिसके बाकी के हिस्से को भी यात्रियों के लिए अगले दो महीनों में खोले जाने की संभावना है। 

आईएनए स्टेशन में होगा खुले आसमान का दीदार
आईएनए मेट्रो स्टेशन का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि मानों स्टेशन अंदर आसमान का नजारा दिखाई दे रहा हो। यहां पर आने वाले यात्रियों को एएफसी गेट पर आते ही इस नजारे का दीदार होगा। यहां छत में कलाकारी के जरिये आसमान का दृश्य तैयार किया गया हैं।

भारत में पहली बार ट्रैक के ऊपर से गुजरी ट्रैक
इस सेक्शन पर लाजपत नगर स्टेशन येलो लाईन के ऊपर बनाया गया, जबकि येलो लाईन पर बना लाजपत नगर स्टेशन नीचे बनी टलन में है। यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि मेट्रो टनल के ऊपर नया स्टेशन बनाया गया है। पिंक लाईन और येलो लाईन के लाजपत नगर स्टेशन 90 डिग्री के स्टेशन पर बने हैं। ट्रैक के ऊपर ट्रैक बनाने के इंजीनियर्स को यहां बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें