फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के खौफ के बीच डाक्टरों ने रचा कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
साबइर सिटी में शुक्रवार को अनोखा विश्व कीर्तिमान बना। लेजर वैली में चल रहे एपिकॉन-2015 में हिस्सा लेने आए 982 डॉक्टरों ने मानव हृदय की छवि बनाई।
विज्ञापन


यह हॉर्ट शेप इतना आकर्षक था कि हर कोई आश्चर्य से भर गया। इसमें मानव हृदय के आकार का ही नहीं रंग का भी पूरा ख्याल रखा गया।

रेनबैक्सी और एपिकॉन ने यह हॉर्ट शेप कीर्तिमान कायम करने के लिए बनाया। इस दौरान गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की पूरी टीम मौजूद रही।

हॉर्ट शेप बनाने वाले डॉक्टर देश के विभिन्न राज्यों से हैं। जिन 982 डॉक्टरों ने हॉर्ट शेप बनाया, वह इसी स्थिति में एक घंटा 15 मिनट तक खड़े रहे।
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा कीर्तिमान

यह पूरी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान है। इससे पहले इस प्रकार का कीर्तिमान ब्रिटेन के लीवरपूल में 20 फरवरी, 2014 को बना था।

जिसमें वहां के डॉक्टरों ने एनसेफेलाइटिस दिवस पर मानव मस्तिष्क की छवि बनाई थी। इसमें 687 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया था। जो गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड है। अब यह रिकार्ड शुक्रवार को गुड़गांव में टूट गया है।

हृदय की छवि बनाते समय डॉक्टरों ने विभिन्न रंगों की टी-शर्ट और टोपियां पहन रखी थीं। इस मौके पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की निर्णायक मिस लुसिया सिनिगागलिसी ने कहा कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों का जोश देखने लायक था। उन्होंने कहा कि वह रिकार्ड तोड़ने के लिए रनबैक्सी और एपिकॉन को बधाई देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें