ऑस्ट्रेलिया से धमाकेदार जीत के बाद टी-20 वल्र्ड कप में भारत के फाइनल में पहुंचने और वेस्टइंडीज पर जीत को लेकर सट्टेबाजी के बाजार में भारत का पलड़ा भारी हो गया है।
बृहस्पतिवार को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ होना है, इसे लेकर सत्ता बाजार अभी से गरमाने लगा है। अभी तक की टीम रिकॉर्ड को देखते हुए को देखते हुए भारत की जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और टीम इंडिया के सितारे बुकीज की नजरों में आसमान पर है।
भारत सट्टा बाजार के लिए विजेता टीम है तो विराट कोहली, शेखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी पर सबसे ज्यादा रन बनाने का दांव लगा है।
जहां टीम इंडिया जीतने के लिए हर कोशिश करेगी, वहीं सटोरियों और उनके पंटर के बीच सट्टे का खेल भी शुरू हो गया है। इस बार अभी तक सबसे अधिक करीब 200 करोड़ का दांव लगा हुआ है। सटोरियों के लिए यह सबसे बड़े त्योहार में से एक है।
सट्टेबाजार में भारत इस टूर्नामेंट में जीतने का सबसे बड़ा दावेदार है और इसलिए सटोरियों की पहली पसंद टीम इंडिया ही है। बाजार में भारत का भाव सबसे कम 85 पैसे रखा गया है।
कप की दावेदारी में बढ़ा रेट
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
सट्टेबाजों की मानें तो जिस टीम का भाव जितना कम होगा, उसकी जीतने की संभावना अधिक है। जबकि वेस्टइंडीज का भाव सबसे अधिक 1.70 पैसे खोला गया है।
बृहस्पतिवार तक टीम इंडिया के भाव में और कमी आने की उम्मीद है। जबकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल पर 17.3 रुपये, सैमुयअल बैद्री पर 15.7 रुपये और गेंदबाज जेरोम टेलर पर 15 रुपये का भाव है।
इंडिया टीम के बल्लेबाज विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलिया से जीत के बाद दर में और उछाल आया है। अब 17 रुपये और धोनी पर 11.50 रुपये का भाव खुला है। जबकि यह पहले 15 और 09 रुपये था।
ऑस्ट्रेलिया से जीत के बाद टीम इंडिया टी-20 वल्र्ड कप के फाइनल में पहुंचेगी, इसे लेकर सट्टा बाजार भरोसा बढ़ा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया से क्वार्टर फाइनल होने के कारण थोड़ा असमंजस की स्थिति थी।
सटोरियों पर पुलिस की टेढ़ी नजर
टी20 में भारत की जीत
- फोटो : self
असमंजस की वजह से 1.20 रुपये का भाव गिरकर 85 पैसे हो गए है। खिलाडिय़ों के प्रति रन और विकेट के भाव में कमी आई है। हालांकि वेस्टइंडीज से हुए मुकाबले के बाद फिर से नया रेट सट्टा बाजार में खुलेगा।
भारत-पाक टी-20 वल्र्ड कप को देखते हुए पुलिस की टेढ़ी नजर है। पुलिस उन सभी जगहों को अपने रडार पर ले लिया है, जहां पिछले वर्षों में सटोरी पकड़े गए है। यहां के कैसीनो, पब और अन्य जगहों पर पुलिस की नजर है।
एसीपी क्राइम दलबीर सिंह का कहना है कि सभी थाना के एसएचओ को आदेश पहले ही दिया जा चुका है। पुलिस नजर बनाए हुए है। आम आदमी भी इस बारे में सूचना दे सकता है। तुरंत कार्रवाई की जाएगी।