दिल्ली में पूरा भारत बसता है। देश के हर प्रांत के लोग उनकी संस्कृति, भाषा, पारंपरिक कला, खान-पान के साथ यहां बसते हैं। दिल्ली की इसी बहु सांस्कृतिक पहचान को सरकार ने विश्व पटल पर ले जाने की योजना बनाई है।
सरकार दिल्ली उत्सव के साथ ब्रांड दिल्ली कैंपेन भी चलाएगी। सरकार ने इसके लिए बजट में करीब 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
बजट में सरकार ने कला, संस्कृति एवं भाषा को बढ़ावा देने के साथ प्रतिभाओं की खोज करने के लिए 54 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।