दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए 23 प्रदर्शनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे इस्तेमाल करने के आरोप में पकड़े गए आठ लोगों को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट अरिदमन सिंह चीमा ने दिया।
इससे पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट साहिल मोंगा ने इन्हीं आरोपियों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दर्ज हाथापाई के मामले में जमानत दी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बाद में इन्हें पेपर स्प्रे मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
पार्लियामेंट स्ट्रीट और कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशनों में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में कुल 23 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 17 को हाथापाई और छह को पेपर स्प्रे मामले में पकड़ा गया है।