फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

Mon, 30 Dec 2013 12:07 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने रविवार को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान आठ अंकों से हरा दिया।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम ने और मैक्सिको को 11 अंकों से हराकर विजय हासिल की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के परिवहन मंत्री आफताब अहमद मुख्य मौजूद रहे।

पहला मैच भारतीय महिला टीम और मैक्सिको महिला टीम के बीच हुआ। मैदान में दोनों टीमों का रोमांच देखने लायक था। कभी भारत का पलड़ा भारी होता तो कभी मैक्सिको का।
विज्ञापन


आखिरी पलों में भारतीय टीम ने मैक्सिको को 11 अंकों के अंतर से पछाड़ कर जीत दर्ज की। मैक्सिको टीम का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों की तकनीक और रणनीति उनसे बेहतर साबित हुई।

मैक्सिको की कप्तान डियान ने कहा कि भारत में कबड्डी के प्रति लोगों का क्रेज देखकर काफी खुशी हुई। भारतीय कप्तान सुखविंदर कौर ने जीत के बाद खुशी जाहिर की।

दूसरा मुकाबला भारतीय पुरुष टीम और पाकिस्तान के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों में उत्साह देखने लायक थे। खचाखच भरे मैदान दर्शकों ने खेल का जमकर लुत्फ उठाया। शुरुआती दौर में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।

अंत क्षणों में भारत ने पाकिस्तान को आठ अंकों से मात देकर यह मुकाबला जीत लिया। भारत के कप्तान मनी ने कहा कि मुकाबला काफी रोमांचक रहा। यह जीत उनके लिए टॉनिक का काम करेगी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम का कहना था मैदान में कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंतिम क्षणों में हम यह मैच हार गए। टीम का कहना है कि भारत आकर हमें काफी खुशी हुई।

प्रतियोगिता पर आतंकवादियों की थी नजर
तीन देशों की कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल और महिला कमांडो तैनात की गई थी। टूर्नामेंट का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता बलेसर तंवर ने किया। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष वह कब्बड्डी का विश्व कप कराने की कोशिश करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें