पहला, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, मटर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड होकर नार्थ दिल्ली में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। दूसरा, कनॉट प्लेस पहुंचकर मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रृद्घानंद मार्ग, लाहौरी गेट, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर नार्थ दिल्ली में अपने स्थान या आगे तक पहुंच सकते हैं। तीन, रिंग रोड आईएसबीटी, सलीमगढ़ बाईपास, आईपी एस्टेट फ्लाईओवर होकर जा सकते हैं। चार, निजामुद्दीन ब्रिज से क्रॉस यमुना रोड, पुश्ता रोड, जीटी रोड, क्रॉस ओवर टू आईएसबीटी होकर जा सकते हैं।
पूर्व से पश्चिमी कॉरिडोर
डीएनडी, एनएच-24, विकास मार्ग, शाहदरा ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज से आगे रिंग रोड होकर जा सकते हैं। विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग, भावभूति मार्ग और डीबीजी रोड होकर जा सकते हैं। बुलेवर्ड रोड, बर्फ खाना, रानी झांसी फ्लाईओवर, डीबीजी रोड और पंचकुईया रोड होकर जा सकते हैं।
गीती कॉलोनी फ्लाईओवर शांतिवन तक बंद रहेगा
लोअर रिंग रोड पर आईएसबीटी कश्मीरीगेट से शांतिवन और आईपी फ्लाईओवर तक ट्रैफिक को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
गीता कॉलोनी ब्रिज बंद रहेगा
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि शांतिवन तक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर बंद रहेगा। आईएसबीटी से लेकर शांति वन तक रिंग रोड पर वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होगी।
साइनेज लगाए जाएंगे
लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगाए जाएंगे। लोग साइनेज को देखकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा सकते हैं।
सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों को 12 अगस्त की आधी रात से 13 अगस्त की सुबह ग्यारह बजे तक निजामुद्दीन ब्रिज से लेकर वजीराबाद ब्रिज तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 13 अगस्त को सुबह पांच से नौ बजे तक अंतरराज्यीय बसों को भी आईएसबीटी से सराय कालेखां तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। अंतरराज्यीय बस चालक जीटी रोड, वजीराबाद रोड और एनएच-24 का प्रयोग कर सकते हैं। अंतराज्यीय बसों को आईएसबीटी से सरायकालेखां आईएसबीटी तक 12 अगस्त को रात 12 बजे से लेकर 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
इसके अलावा डीटीसी समेत अन्य सिटी बसों को सुबह पांच से नौ बजे तक हनुमान सेतू से भैरो रोड टी पाइंट के बीच चलने पर पाबंदी रहेगी। लाल किला, जामा मजिस्द और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खत्म होने वाली बसें पहले ही खत्म हो जाएंगी। दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली से आकर लालकिले की तरफ जाने वाली बसें जेएलएन मार्ग पर रामलीला ग्राउंड की विपरीत दिशा में खत्म हो जाएंगी। उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली की तरफ से आकर लालकिले जाने वाली बसें मोरी गेट और तीस हजारी पर खत्म हो जाएंगी। सिटी बसें सुबह दस बजे के बाद बहाल हो जाएंगी। 15 अगस्त को भी यहीं व्यवस्था रहेगी।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे जाए
दक्षिण दिल्ली से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी मार्ग, पुल डुफरिन, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अन्य जगहों से आने वाले लोग रिंग रोड, केला घाट रोड, जोरावर सिंह मार्ग, मोरी गेट, पुल डुफरिन और एसपी मुखर्जी मार्ग होकर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कहीं भी कोई पाबंदी नहीं है।
आईएसबीटी ऐसे जाए
नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड और बुलेवर्ड रोड होकर जा सकते हैं।
कस्तूरबा अस्पताल ऐसे पहुंचे
जेपीएन अस्पताल जाने में किसी तरह की पाबंदी नहीं है। कस्तूरबा अस्पताल जाने के लिए अजमेरी गेट, अजमेरी बाजार, चौक हौजकाजी, चाबड़ी बाजार, बरसा बुल्ला और उर्दू बाजार होकर जा सकते हैं।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि समारोह में आने वाले लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। लोग किसी तरह की परेशानी होने या सुझाव देने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 1095 और 25844444 पर संपर्क कर सकते हैं। संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की फेसबुक व ट्विटर पर संपर्क कर सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के चलते 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इससे बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक कॉमर्शियल और भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहेगा। यूपी से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जाएगा। वहीं, 14 अगस्त की रात से अगले दिन कार्यक्रम समाप्ति तक यह डायवर्जन रहेगा।
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का आयोजन होने के चलते भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया जाएगा। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होनी है। इसके चलते 12 अगस्त की रात 12 बजे से अगले दिन कार्यक्रम समाप्ति तक यूपी से दिल्ली की सीमा में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, 14 अगस्त की रात से 15 अगस्त की दोपहर कार्यक्रम समाप्त होने तक भारी वाहनों को यूपी बार्डर, महाराजपुर बार्डर, सीमापुरी बार्डर और लोनी बार्डर से दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों को जाम से दिक्कत झेलनी पड़ी। बार्डर पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे भारी वाहन दिल्ली की सीमा में प्रवेश न कर सके।
बढ़ाई गई सुरक्षा, की जा रही है चेकिंग
स्वतंत्रता दिवस के चलते जिले भर में चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमाओं पर पुलिस चौकन्ना है। मॉल, होटल, ढाबों पर पुलिस चेकिंग कर रही है। किराएदारों का सत्यापन किया जा रहा है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सीओ, एसएचओ को अलर्ट रहने और क्षेत्र में लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। बार्डरों पर विशेष निगरानी की जा रही है। मॉल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन पर पुलिस नजर बनाए हुए है। खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया है। जो पल पल की गतिविधियों पर नजर रख रही है।