फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली NCR में स्वाइन फ्लू के पांच नये मामले

Wed, 31 Dec 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को दिल्ली और गाजियाबाद से पांच मरीज सामने आए हैं, जिसमें तीन महिलाएं, एक बुजुर्ग और एक बच्चा शामिल है।
विज्ञापन


एक महिला और एक पुरुष का इलाज आरएमएल में चल रहा है। यह दोनों गाजियाबाद के बताए जा रहे हैं। बच्चा और एक महिला अपने घर पर ही इलाज करा रहे हैं और एक अन्य महिला विपुल गुप्ता अस्पताल में भर्ती है। दिसंबर माह में दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कुल नौ मरीज सामने आ चुके हैं।

वसुंधरा की रहने वाली नीतू शर्मा (33) पति राजकुमार शर्मा के साथ गत 25 दिसंबर लंदन से लौटी थीं। वह फिलहाल आरएमएल में भर्ती हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के.कार ने बताया कि मंगलवार दोपहर गाजियाबाद के आनंद अस्पताल में भर्ती एक महिला को आरएमएल लाया गया है।
विज्ञापन


वहां की जांच में स्वाइन फ्लू सामने आया है। हालांकि यहां मरीज का सैंपल नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) को भेजा गया है। दूसरी ओर डासना गेट निवासी विनोद शर्मा (65) को भी यशोदा अस्पताल से देर रात आरएमएल ले जाया गया है। विनोद कई वर्ष तक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। बाकी मरीजों की पहचान उजागर करने से डॉक्टरों ने इनकार कर दिया।

पिछले सप्ताह गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला की मौत स्वाइन फ्लू से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हो गई थी। हालांकि इस मौत पर दिल्ली सरकार ने अभी तक अपनी मुहर नहीं लगाई है। दिल्ली सरकार के स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डॉ. चरण सिंह ने बताया कि इस वर्ष कुल मरीजों की संख्या 35 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें