फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार में कूदी मायावती कहा उनके बिना नहीं बनेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को पालम इलाके में जनसभा करके दिल्ली का राजनीतिक पारा चढ़ा दिया। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और आप पर जबरदस्त हमला किया। दावा किया कि दिल्ली में बसपा के बिना सरकार नहीं बनेगी।
विज्ञापन


जनसभा में मायावती ने कहा कि बसपा दिल्ली की सभी सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। चुनाव बाद पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका में होगी। इस दौरान उन्होंने सभी पार्टियों पर बहुजन समाज की अनदेखी का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि करीब 60 वर्ष के शासनकाल में कांग्र्रेस ने गरीबों और मजबूर व्यक्तियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उनको वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। मगर अब यह वर्ग जागरूक हो गया है। उत्तर प्रदेश की तरह दिल्ली में भी यह वर्ग बसपा के साथ आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मायावती ने मोदी पर साधा निशाना

मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी ने लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाए। भ्रष्टाचार खत्म करने का भी वादा किया था।

इसी तरह विदेश से देश का काला धन 100 दिन में वापस लाने का ऐलान किया था और गरीबों को 15-15 लाख दिलाने की बात कही थी। आठ माह बीत जाने के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ना तो काला धन वापस ला पाई है और ना ही गरीबों को रुपये मिले।

उन्होंने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बहुजन समाज विरोधी करार दिया। मायावती ने कहा कि गरीबों और दलितों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कांग्र्रेस और भाजपा निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था नहीं कर सकी हैं, जबकि आप तो आरक्षण विरोधी ही है। बसपा सभी जातियों के गरीब लोगों को आरक्षण देेने की पक्षधर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें