एक सप्ताह में 17 मरीजों की हो गई मौत
राजधानी में बीते एक सप्ताह में 17 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सबसे अधिक पांच मौतें तीन अगस्त को दर्ज की गई थी। चार अगस्त को चार मौत हुईं। 31 जुलाई को एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई थी। डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर मरीज अपनी मूल बीमारी की वजह से जान गवां रहे हैं, क्योंकि कोरोना के गंभीर लक्षणों की वजह से मौतें देखने को नहीं मिल रही हैं।