फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोटों की सोने के बिस्कुट में खपत की खबर पर सर्राफा बाजार में इनकम टैक्स का छापा

Fri, 11 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के विभिन्न बाजारों में अफरा-तफरी, जांच अधिकारियों ने बिल बुक पर सेल की क्लोज, अब नए नोट से होगी खरीदारी 
अमर उजाला असर : 
---------------


, दुकानें बंद  


- दिल्ली के विभिन्न बाजारों में अफरा-तफरी, जांच अधिकारियों ने बिल बुक पर सेल की क्लोज, अब नए नोट या सही तरीके से होगी खरीदारी 
- पांच सौ व हजार के नोटों से 24 कैरेट में गिन्नी व बिस्कुट खरीद भ्रष्टाचार व ब्लैकमनी की खपत मामलों की जांच शुरू
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्राफा बाजार में भ्रष्टाचार व ब्लैकमनी के पांच सौ व हजार के नोट देकर दोगुने दाम पर 24 कैरेट के बिस्कुट, गिन्नी व ब्रेड खरीदने के मामले की वैट व इनकम टैक्स की जांच शुरू होते ही बृहस्पतिवार को दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


वैट और इनकम टैक्स की टीमों ने सरार्फा व्यापारियों की दुकानों में जाकर बिल बुक पर सेल क्लोजिंग कर दी। छापे के चलते शाम पांच बजे ही सदर व चांदनी चौक, करोल बाग समेत कई इलाकों की ज्वेलर्स की दुकानें बंद हो गयी। जांच टीम सेल का पूरा रिकार्ड भी लेकर गयी हैं।

राजधानी के विभिन्न इलाकों में मंगलवार देर शाम से बुधवार आधी रात तक ब्लैकमनी व भ्रष्टाचार के पांच सौ व हजार रुपये का पैसा सोने में सुरक्षित कर लिया। अमर उजाला ने इस खबर का खुलासा किया था कि ब्लैकमनी के पांच सौ व हजार के नोटों को भरोसे के ज्वैलर्स से गोल्ड में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन


इसी खबर पर दिल्ली सरकार की  वैट डिपार्टमेंट और इनकम टैक्स की टीम हरकत में आयीं। बृहस्पतिवार सुबह ही वैट और इनकम टैक्स की टीम विभिन्न इलाकों के सर्राफा बाजारों में पहुंचने शुरू हो गयी थी। जांच टीम की खबर मार्केट में फैलते ही कई ज्वैलर्स दुकानों ने शटर डाउन कर दिए थे। हालांकि कई दुकानों में जांच टीम पहुंचने में कामयाब हो गयी।
विज्ञापन

ष्टाचार व ब्लैकमनी की खपत मामलों की जांच शुरू

- फोटो : social media
सर्राफा बाजार सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली की वैट जांच टीम ने बिल बुक के अलावा अन्य कागजों की भी जांच की, जिसमें सेल का हिसाब लिखा होता है। इसके अलावा दुकानों में रखे सोने की भी जांच की कि उसमें गहनों के अलावा गिन्नी, बिस्कुट या ब्रेड कितने है और दुकानदार ने अपने कागज में कितना लिखा है।

इसके अलावा सेल के पैसों की भी जांच की गयी, जिसमें पांच व हजार रुपये का आंकड़ा लाखों में मिला है। सदर बाजार के सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक, जांच टीम ने बिल बुक में सेल क्लोजिंग का साइन कर दिया।

इसमें लिखा है कि अब आगे की बिक्री नए नोट के साथ ही होगी। इसके अलावा जांच टीम ने अभी तक की सेल का पूरा हिसाब भी अपने साथ रख लिया था। मार्केट सूत्रों का बताया कि ज्वैलर्स जब पांच सौ व हजार रुपये बैंकों में जमा करवाने जाएंगे तभी उनकी जांच होनी चाहिए। उनका पुराने सालों से सेल का हिसाब व आय के साधनों की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें