लोकनायक अस्पताल में वंदे मातरम् शिलापट्ट का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं वंदे मातरम् विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही शिलापट्ट का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गृह मंत्री आशीष सूद पहुंचे। सूद ने संविधान के मूल्यों, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका एवं नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. बीएल चौधरी ने कहा कि एक श्रेष्ठ चिकित्सक वही है, जो विज्ञान की दक्षता के साथ संविधान की मर्यादा और आध्यात्मिकता की करुणा को अपने आचरण में उतार सके। वहीं इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व देशभक्ति की गतिविधियां आयोजित हुईं।