फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर की बड़ी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने डकैती डालने वाले एक ऐसे गैंग को दबोचा है, जो शादी का प्रस्ताव लेकर घर जाते थे। बाद में पीड़ित का विश्वास जीतकर वारदात को अंजाम दे दिया जाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में एक महिला समेत दो आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान ओल्ड कोतवाली निवासी मो. साजिद (26) और जाहिदा (59) के रूप में हुई है।

दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के बाड़ा हिंदुराव इलाके में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए करीब पांच लाख रुपये के जेवरात व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

लड़के का परिवार जून और सितंबर में सलमा के घर आया

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि आजाद मार्केट निवासी सलमा (बदला हुआ नाम) की बेटी के लिए सीलमपुर से रिश्ता आया था। देखभाल करने के बाद लड़के का परिवार जून और सितंबर में सलमा के घर आया।

रिश्ता लगभग पक्का हो गया। 12 नवंबर दोपहर करीब 1.30 बजे लड़के वाले तीन युवकों व दो महिलाओं के साथ सलमा के घर पहुंचे। उस समय सलमा की मां, बेटा और बेटी घर में मौजूद थे।

चाय-नाश्ते के बाद अचानक आए हुए लोगों ने पिस्टल निकाल ली। आरोपियों ने सलमा व उसके परिवार को बंधक बनाकर करीब 1.50 लाख रुपये कैश, पांच लाख के जेवरात व दो मोबाइल फोन लूट लिए।
विज्ञापन

पकड़ी गई जाहिदा के खिलाफ मेरठ में कई मामले दर्ज हैं

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा ने छानबीन शुरू की। इस बीच शनिवार को सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश आईएसबीटी आनंद विहार के पास लूटा गया माल बेचने आने वाले हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने साजिद व जाहिदा को माल के साथ दबोच लिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने शारिक व साजिदा व अन्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

जाहिदा के खिलाफ मेरठ में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें