फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे महिलाएं कर रही थीं दिल्ली में ये काला कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की अपराध शाखा ने दो मामलों में 60 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला समेत दो आरोपियों को दबोचा है। उनकी पहचान गांव कादराबाद, जेपी नगर, यूपी निवासी अली शेर सेफई (55) और गांव कराला, दिल्ली निवासी शाहीन उर्फ चांदबी (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उनके पास से 600 ग्राम हेरोइन मिली है। अली शेर बदायूं और शाहीन बरेली से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे।

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद व डीसीपी राजन भगत को सूचना मिली थी कि दिल्ली गेट में हेरोइन सप्लाई करने वाला आरोपी डीडीयू मार्ग के पास आने वाला है।
विज्ञापन

इस तरह दिल्ली आती थी हेरोइन

वहां पहुंचकर पुलिस ने अली शेर को 300 ग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि फिलहाल वह दिल्ली के जैतपुर में रहता है। अकसर बदायूं का रहने वाला जलीस हेरोइन लेकर यहां आता है या अली शेर खुद बदायूं जाकर माल लाता है।

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि रोहतक रोड के पास महिला ड्रग तस्कर आने वाली है। इसके बाद पुलिस ने शाहीन को दबोच लिया। उसके पास से भी 300 ग्राम हेरोइन मिली।

शाहीन ने बताया कि उसका पति जावेद भी ड्रग तस्करी करता है। 2014 में उसे गिरफ्तार किया गया था। वह जेल में है। शाहीन अपने जानकार राशिद से फरीदपुर, बरेली से ड्रग्स लाकर सप्लाई करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें